खंडवा, सितम्बर 22 -- मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की मांधाता थाना पुलिस ने एक महिला और उसके पति द्वारा अपने घर के अंदर ही चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस द्वारा घर पर की गई छापेमारी के दौरान एक कमरे के अंदर से एक महिला और युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इसके साथ ही पुलिस को कमरे से सेक्सवर्धक गोलियां, कॉन्डम और मसाज जैल जैसी आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में अनैतिक व्यापार से जुड़ी धाराओं में कार्रवाई करते हुए मौके से पकड़े गए एक महिला सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मांधाता थाना पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम खंडवा एसपी अगम जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंधिया और उनकी टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह भी पढ़ें- MP में 2 स्पा सेंटरों पर छापा, 10 लड़कियों समेत 16 लोग पकड़...