फिरोजाबाद, जून 5 -- टूंडला थानान्तर्गत पति पत्नी को उसके पड़ोसियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। प्रतिज्ञा शार्मा पत्नी अमित कुमार निवासी काशीराम कालोनी बन्ना थाना टूंडला ने बताया कि वह सीढ़ियों से उतर कर नीचे जा रही थी। तभी उसके पड़ोस की रहने वाली भारती पत्नी विवेक ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। उसका विरोध किया तो वहां पर मौजूद भारती, जाहिद वंश, रजित ने मिल कर मेरे साथ मारपीट कर दी। चीख की आवाज सुनकर मेरे पति अमित मौके पर आ गए और बचाने की कोशिश की तो सभी लोगों ने पति के साथ भी मारपीट कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...