गौरीगंज, अप्रैल 18 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के अब्दुल्ला बाहरपुर निवासी शफीक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते शुक्रवार को विपक्षियों ने उसके घर में ताला लगा दिया और घर में जाने नहीं दे रहे थे। इसी बात को लेकर हुए विवाद में नवील ने अपनी मां शायरा के साथ मिलकर शफीक व उसकी पत्नी जयनबुलनिशा पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिससे दोनों को चोटें आई हैं। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- विवाद में पड़ोसियों ने महिला समेत सदस्यों की पिटाई यह भी पढ़ें- महिला व उसके ससुर को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.