चंदौली, मार्च 10 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बोदलपुर गांव निवासी पति चंद्रकेश और पत्नी प्रियंका को बीते रविवार को पुरानी रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया गया था। घायल पति-पत्नी का उपचार चकिया संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है। वहीं प्रियंका की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को मरवटिया गांव निवासी राजनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई करने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मारपीट के मामले में आरोपी राजनाथ निवासी मरवटिया के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर कार्रवाई किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...