बुलंदशहर, फरवरी 27 -- सलेमपुर थाना प्रभारी नितिन जवाला ने बताया कि क्षेत्र के गांव चिरचिटा उर्फ चिट्टा निवासी वकील खां अपनी पत्नी के साथ अपने खेतों पर कामकाज कर रहा था। तभी वहां पर विशाल कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी मुकीमपुर तीन लोगों के साथ आ गया। चारों व्यक्तियों ने एक राय होकर गाली गलौज करते हुए बदतमीजी करने लगे। चीख पुकार सुनकर मौके पर पड़ोस में काम कर रहे कुछ व्यक्ति आने लगे। उन्हें आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए चारों लोग फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.