गोरखपुर, मई 1 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार के जोत बगही गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, जोत बगही निवासी देवेंद्र निषाद (37) पुत्र रामजीत का गुरुवार रात करीब दो बजे पत्नी बिंदु निषाद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद देवेंद्र कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। कुछ देर बाद उसने पंखे से गमछा बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा गया और आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक के परिवार में तीन छोटे बच्चे,दो बेटे और एक बेटी है। परिजनों के अनुस...