सासाराम, जून 9 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बलिआरी गांव में घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट में पति प्रेम प्रकाश चौधरी घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने नौहट्टा थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी पूनम देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें प्रेम प्रकाश चौधरी के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। उनका उपचार कराया गया। पूनम देवी ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनके पति शराब के नशे में घर आए और उनके साथ मारपीट की। वहीं प्रेम प्रकाश चौधरी ने पत्नी पर मारपीट कर सिर फोड़ने, जान से मारने तथा तलाक की धमकी देने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि...