बलरामपुर, मार्च 14 -- बलरामपुर। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम शुक्लागंज के मजरे गोमड़ी निवासी रामू ने 12 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 11 मार्च को पत्नी किशना देवी के साथ विवाद हो गया। पत्नी के भाई गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के ग्राम इटईरामपुर के मजरे थोथिहवा निवासी रामू व श्यामू ने 12 मार्च भोर करीब चार बजे घर पर आकर मुझे व मां अनारा देवी की पिटाई की। बचाने आए मामा अर्जुन प्रसाद को भी मारा-पीटा। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...