हल्द्वानी, फरवरी 1 -- नैनीताल, संवाददाता। बीते साल दिसंबर में नैनीताल में प्रेमिका के साथ नैनीताल घूमने आए पति-पत्नी के बीच हुए विवाद मामले में पत्नी प्रीति शर्मा ने पति के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। एसओ तल्लीताल मनोज नयाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति प्रेमिका को घुमाने नैनीताल लाया था। इसकी भनक उसकी पत्नी और परिजनों को लगी तो, वो भी पीछे-पीछे नैनीताल पहुंच गए। दोपहर में तल्लीताल डांठ पर पत्नी ने पति का वाहन पहचान कर उसे रोकने का प्रयास किया और पति को बाहर निकलने को कहा, तो दोनों में बीच सड़क झड़प होने लगी। पुलिस ने मामला शांत किया और दोनों को चौकी ले आई। इधर, पत्नी ने पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को भेजे पत्र में जान से मारने की नीयत से पति अभिषेक कौशिक व शालिनी सिंह पर तेज गति से वाहन चलाने की ब...