नई दिल्ली, अगस्त 7 -- अगर आप और आपके जीवनसाथी चाहते हैं कि हर महीने घर बैठे एक तय रकम मिलती रहे, तो पोस्ट ऑफिस की यह सरकारी स्कीम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में पति-पत्नी मिलकर निवेश कर सकते हैं और अधिकतम निवेश करने पर पांच साल तक हर महीने 9,250 रुपये की पक्की इनकम मिल सकती है। आइए जानते हैं इस स्कीम में कौन निवेश कर सकता है, कितना पैसा लगाना होगा और खाता कहां खुलवाना होगा।कितना मिलता है ब्याज? पोस्ट ऑफिस की योजना में पति-पत्नी ज्वाइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। मौजूदा नियमों के अनुसार, सभी ज्वाइंट अकाउंट में मिलाकर अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। फिलहाल इस योजना पर 7.4 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। अगर कोई दंपति इसमें पूरे 15 लाख रुपये निवेश करती है, तो उसे सालभर में 1,11,000 रुपये ब्याज...