अलीगढ़, मार्च 15 -- ​बरला, संवाददाता। थाना बरला पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बिखरते परिवार को फिर से जोड़ दिया है। पुलिस की सक्रियता और मध्यस्थता के चलते पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद का सुखद अंत हुआ और वे फिर से एक साथ रहने के लिए सहमत हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, थाना बरला क्षेत्र के गाँव मुढ़ेल निवासी प्रवेश कुमारी ने अपने पति वीरेंद्र कुमार के साथ हुए घरेलू विवाद को लेकर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी। मामला पारिवारिक खींचतान का था, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया था।​पुलिस ने निभाई सकारात्मक भूमिका: शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी सुशील कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार व उप निरीक्षक दानवीर सिंह मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर आमने-सामने बिठाया और उन्ह...