फतेहपुर, मार्च 20 -- बिंदकी(फतेहपुर), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे के पास खनाखेड़ा गांव में ससुराल आए एक युवक पर उसके साढ़ू ने चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर घायल हो गया। घायल को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मेडिकल करा जांच शुरु कर दी है। खाड़ेपुर, कानपुर निवासी 25 वर्षीय अंकित सैनी उर्फ अमित अपने ससुराल खनाखेड़ा गांव आया हुआ था। ससुराल में उसका साढ़ू भी पत्नी सहित आया हुआ था। गुरुवार रात साढ़ू का अपनी पत्नी से विवाद हो रहा था। झगड़ा होता देख अंकित बीच बचाव करने लगा। जिस पर साढू भड़क गया और पास में रखी चाकू से हमला कर दिया। हमले में अंकित के हाथ और चेहरे पर चोटें आईं। परिवार के अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाल दुर्गेश गुप्ता न...