पीलीभीत, फरवरी 12 -- बीसलपुर। गांव रूरिया निवासी छोटेलाल ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसका भाई इंद्रजीत पुत्र रामचंद्र लाल जगह के बटवारे को लेकर रंजिश मानता है। इधर, 18 जनवरी को इंद्रजीत गाली देने लगा। जब गाली देने का विरोध किया तभी इंद्रजीत व उसकी पत्नी सावित्री देवी लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और उसकी मां कृष्णा देवी बहन मोरकली को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इंद्रजीत व उसकी पत्नी सावित्री देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.