खगडि़या, मार्च 11 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के गोगरी प्रखंड के पौरा थाना क्षेत्र के बलतारा गांव में मंगलवार की सुबह पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद में विवाहिता ने गला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान जिले के पौरा थाना क्षेत्र के बलतारा गांव निवासी मुकेश दास की 23 वर्षीया पत्नी अनुपम कुमारी के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी से आहत होकर विवाहिता ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा शव को नीचे उतर कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया जहां पोस्टमार्टम पश्चात शव को मृतका के परिजनों को सौंप दिय...