नोएडा, जनवरी 30 -- फॉलोअप ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के सादुल्लापुर गांव में मृत मिले पति-पत्नी की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि मौत की वजह पता लगाने के लिए बिसरा लैब भेजा जाएगा। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा की मौत कैसे हुई थी। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में श्रवण अपनी पत्नी नीलम और तीन बच्चों 10 वर्षीय वैष्णवी, आठ वर्षीय वैभव और चार वर्षीय लाडो के साथ रहते थे। वह मूलरूप से ग्राम असरवाल कला, थाना एयरपोर्ट, जिला प्रयागराज के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह श्रवण और उसकी गर्भवती पत्नी का शव कमरे में पड़ा मिला था। उसके दो बच्चे बेसुध हालत में थे। हालांकि, एक बच्ची की हालत थोड़ी ठीक थी। पुलिस ने बच्चों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.