मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Bihar News: अंजली के हाथों में की मेंहदी फीकी भी नहीं पड़ी थी। उसके पति विजय के चेहरे पर मनपसंद लड़की से शादी का खुमार गया भी नहीं था। लेकिन, बेरहम वक्त ने दोनों से उनकी जिन्दगी छीन ली। उनकी लाशें दो अलग-अलग कमरों में फांसी के फंदे से झूलती मिलीं। यह नजारा जिसने भी देखा उसका कलेजा मुंह को आ गया। चीखें निकल पड़ीं- भगवान ये क्या हो गया। घटना बिहार के मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना इलाके की है जहां नवविवाहित जोड़े की संदेहास्पद मौत ने सबको गमगीन कर दिया। पुलिस हत्या या आत्महत्या का सवाल सुलझाने में उलझी हुई है। मोतीपुर के नरियार नवादा गांव में निवासी अनील सहनी के घर में रविरवार की देर रात बेटी और दामाद की मौत और फंदे से लटकी लाशों की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।दोनों की लाशें अलग अलग कमरों कपड़े से बने फंदे से झूल रही थ...