पति-पत्नी का विवाद निपटाने पहुंची डायल 112 पुलिस पर पति ने लगाया मारपीट का आरोप
कन्नौज, मई 2 -- ठठिया थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के आपसी विवाद के बीच डायल 112 पुलिस पर मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गांव सियापुर सरसई निवासी बबलू पुत्र सुरेश का अपनी पत्नी शीला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान बबलू का पैर टूट गया। बबलू का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.