लखनऊ, अप्रैल 12 -- ठाकुरगंज में घरेलू विवाद को लेकर भतीजी से गाली-गलौज की। विरोध पर पीटा, ईंट से किए कई वार। पीड़ित मां ने देवरानी और देवर के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।ठाकुरगंज मल्लाही टोला गऊघाट निवासी राजकुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे शराब के नशे में देवर किशोर और देवरानी शारदा ने पीड़ित की बेटी काजल से गाली-गलौज की। विरोध पर आरोपितों ने उसे पीटा। बीच बचाव में आई पीड़िता और उसके पति कैलाश को पीटा, ईंट से तीनों के सिर पर वार किए। कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों का घरेलू विवाद है। कुछ दिनों पूर्व पीड़ित पक्ष में आरोपितों से मारपीट की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.