पति-पत्नी और दो मासूमों की हत्या के पीछे क्या रही वजह? पिता के सुसाइड के साथ ही दफन हो गए राज
बलरामपुर, अगस्त 1 -- Balrampu Murder: यूपी के बलरामपुर जिले में एक युवक ने दो बच्चों और पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी गोली से उड़ा लिया। चंद मिनटों में पूरा परिवार खत्म हो गया। एक ही घर से चार लोगों के शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। युवक ने पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद खुद आत्महत्या का रास्ता क्यों चुना? ये राज भी पूरी तरह से दफन हो गया। हालांकि पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी है। इस घटना से जुड़ी सभी कड़ियों को तलाशने के लिए खुद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की कमान संभाली। माना जा रहा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। मृतकों में 25 वर्षीय बजरंगी पुत्र नान बच्चा, उनकी 22 वर्षीय पत्नी, एक वर्षीय पुत्र और तीन वर्षीय पुत्री शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.