जौनपुर, मई 30 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। डिहिया गांव में गुरुवार की रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद महिला ने खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव निवासी संगीता का किसी बात को लेकर अपने पति धर्मेन्द्र से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद नाराज संगीता घर के बगल स्थित छप्पर में चली गई। कुछ देर बाद उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि वह आग की लपटों से घिरी हुई थी। पति धर्मेन्द्र ने तत्काल वहां रखा कंबल डालकर किसी तरह आग बुझाई। यह भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ पीने से विवाहिता की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल रेफर शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और महिला को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। महिला की ...