बरेली, फरवरी 6 -- बहेड़ी। एक सिरफिरे पति ने भद्दे कमेंट लिखकर पत्नी के अश्लील फोटो और वीडियो अपने साले के मोबाइल पर भेज दिए। पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र की एक महिला का कहना है कि उसके पति ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भद्दे कमेंट लिखकर उसके भाई के मोबाइल पर भेज दिए। महिला का कहना है कि उसने पति व ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है जो कि न्यायालय में लंबित है। महिला का कहना है कि उसकी शादी मीरगंज के एक गांव निवासी मनोज कुमार से हुई थी। पति व ससुराल वालों ने उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया। इस पर उसने अपने पति व सास ससुर वीरम सिंह के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और भरण पोषण का मुकदमा लिखवाया है। उसका पति उसे भरण पोषण राशि नहीं देता है और फोन कर गालियां और जान से मारने की धमकी देता है। कुछ दिन पहले उसके पति मनोज ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.