भिंड, अप्रैल 4 -- जिले के देहात थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत को आत्महत्या बताने की साजिश पुलिस जांच में बेनकाब हो गई। पति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पत्नी प्रियंका प्रजापति की गला दबाकर हत्या की और शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ में पूरी सच्चाई सामने आ गई। जानकारी के अनुसार ग्राम मानपुरा में 30 मार्च को प्रियंका प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष ने इसे फांसी लगाकर आत्महत्या बताया और मायके वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को घटना संदिग्ध लगी, जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और एफएसएल टीम से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया। प्रारंभिक जांच में ही कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिनसे आत्महत्या की कहानी पर संदेह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.