नोएडा, जून 11 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। एनआरआई सिटी सोसाइटी में अपनी ससुराल पहुंचे युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। बेटी को बचाने आए पिता पर भी हमले की कोशिश की। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एनआरआई सिटी सोसाइटी में रहने वाले सुबोध कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। सुबोध कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी करीब दो साल पहले सेक्टर अल्फा दो में रहने वाले आकाश के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही आकाश उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगा। करीब एक महीने पहले झगड़ा होने पर उनकी बेटी पिता के पास आकर रहने लगी। बुधवार को आरोपी पति आकाश अपनी ससुराल पहुंचा और घर से बाहर निकल रही पत्नी पर चाकू से हमला कर ...