पति ने सरेबाजार पत्नी और उसकी मौसी पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, दोनों ट्रामा रेफर
नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के थाना क्षेत्र में सोमवार को सेवता बाजार पहुंची महिला पर उसके पति ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला के बचाव में पहुंची उसकी मौसी को भी आरोपी ने नहीं बख्शा। उसे भी चाकू मार कर घायल कर दिया। सरेबाजार हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। बाजार में भगदड़ मच गई। हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी रेउसा में प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच ट्रामा सेंटर भेजा गया है। घटना के बाद कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे पति-पत्नी में विवाद बताया जा रहा है। रेउसा इलाके के दलपतपुर निवासी गुड्डू पुत्र अशर्फी का अपनी पत्नी संगीता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.