पति ने संपत्ति के लिए पत्नी पर लगाया जान से मारने का आरोप, मुकदमा दर्ज
वाराणसी, जून 27 -- पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के रोह (मछली गांव) निवासी पति ने अपनी पत्नी पर संपत्ति नाम न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के 20 दिन बाद आरोपी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पति ने पत्नी पर गर्म पानी डालकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए तहरीर में रोह (मछली गांव) निवासी अधिवक्ता अजय कुमार कन्नौजिया ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में रीता देवी से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। शिकायत के अनुसार, पिछले करीब दो वर्षों से पत्नी का व्यवहार बदल गया था। वह कथित तौर पर पूरी जमीन-जायदाद अपने नाम कराने का दबाव बनाती थी और मना करने पर जान से मारने की धमकी देती थी। पति का आरोप है कि 8 जून 2026 की रात करीब 11 बजे वह सो रहा था। इसी दौरान पत्नी ने उस पर खौलता पानी फेंक दिया, जिससे उसकी गर्दन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.