मुरादाबाद, मार्च 15 -- प्रेमी के साथ फरार हुई थी विवाहिता के मामले में पति ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमरोहा के थाना हसनपुर के गांव निवासी प्रीतम सिंह ने कोतवाली 10 मार्च को कोतवाली में गुमशुदा की दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपनी 18 वर्षीय पत्नी को ससुराल से अपने घर लेकर जा रहा था, बिलारी बस स्टैंड पर अचानक उसकी पत्नी गायब हो गई। जिसे काफी ढूंढा, परंतु वह कहीं नहीं मिली। पीड़ित ने बताया कि उसे जानकारी हुई है की उसकी पत्नी रामपुर जनपद के थाना सैफनी के गांव सागरपुर निवासी इमरान पुत्र बदरुद्दीन और नाजिम पुत्र खुर्शीद बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.