समस्तीपुर, जून 29 -- मोरवा। ताजपुर थाना क्षेत्र की हरपुर भिंडी पंचायत में रविवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही ताजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। लोगों ने बताया कि रविवार देर रात जब आसपास के लोग सो रहे थे, तभी हरपुर भिंडी वार्ड संख्या 11 निवासी विक्की कुमार ने अपनी पत्नी सोनी देवी के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किए। गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, तो आरोपी पति भागने लगा। हालांकि, लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया。

घटना का विवरण ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने मृतका के घर के ठीक सामने स्थित शैलेश स्थान...