एक संवाददाता, जून 10 -- बिहार में संतान सुख पाने की खातिर दंपती ने एक युवती के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। कैमूर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में लव जिहाद और धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल एक दंपती को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवती ने दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया है कि पारिवारिक नजदीकी की आड़ में बहला-फुसलाकर दंपती ने उसे अपने घर बुलाया था। युवती का आरोप है कि वहां नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध अवस्था में पति ने दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी पत्नी ने उनका गंदा वीडियो बनाया। फिर होश में आने पर दंपती ने युवती को वीडियो दिखाया तो उसके होश उड़ गए। पत्नी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को धर्मांतरण और अपने पति से शादी करने क...