पति ने रचाई दूसरी शादी तो पानी की टंकी पर चढ़ दी आत्महत्या की धमकी
गंगापार, जून 10 -- हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद स्थित जल निगम की पानी की टंकी पर महिला बुधवार को चढ़ गई। 60 फीट ऊंची टंकी पर चढ़कर महिला आत्महत्या की धमकी देने लगी। घंटों चले हाईवोल्टेज ड्रामे में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची हंडिया पुलिस की महिला सिपाहियों ने सूझबूझ व जान जोखिम में डालकर महिला की जान बचाई। स्थानीय पुलिस ने महिला को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। उतरांव थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी ऋतु भारतीय पुत्री स्व हुबलाल भारतीय की शादी बीते 2023 में उतरांव थाना क्षेत्र के मर्दापुर गांव निवासी रोहित पुत्र लालचंद भारतीय के साथ हुई थे। महिला का आरोप है कि पति रोहित उसे अपने साथ नहीं रख रहा है और उसने किसी अन्य महिला से विवाह कर लिया है। इसी पारिवारिक प्रताड़ना और मानसिक तनाव के चलते उसने यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.