हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 17 -- यूपी के भदोही में एक पत्नी ने विवाद के बाद गुस्से में पति के पेट में हंसिया घोंप दिया क्योंकि पति ने उसे थप्पड़ मारा था। बताया जा रहा है कि भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के हरिचंदनपुर (भगवानीपुर) गांव में पत्नी ने 32 वर्षीय पति राजू पटेल के पेट में लोहे की हंसिया से वार कर दिया। जिसके बाद युवक की हालत गंभीर हो गई। एमबीएस इलाज को ले जाने पर अन्यत्र रेफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उधर, पुलिस को प्रकरण की जानकारी देर शाम तक नहीं दी गई थी। मामले में मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राम दुलार के एकलौते बेटे राजू पटेल मुंबई में रहकर नौकरी करते थे। इधर, तीन माह से वह घर पर रहकर शादियों में भोजन बनाने का काम करते हैं। उनके अधिक शराब पीने को लेकर पत्नी अक्सर विर...