बरेली, फरवरी 15 -- मीरगंज। पति ने पत्नी से मारपीट कर उनके चेहरे पर ब्लेड मारे। पुलिस ने घायल की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दियोसास निवासी मुन्नी दिव्यांग हैं। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे राशन को लेकर पति सुरेंद्र से कहासुनी हो गई। इस पर सुरेंद्र ने मुन्नी से मारपीट की। उनके चेहरे पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। परिवार वालों ने उन्हें बचाया। मुन्नी ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति उन्हें आए दिन प्रताड़ित करता है। उनका जीना हराम कर रखा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...