बरेली, सितम्बर 12 -- शीशगढ़, संवाददाता। एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति लंबे समय से उसके साथ मारपीट कर रहा है। अब वह सोशल मीडिया पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति लंबे समय से उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार कर रहा है। आरोपी पति पीड़िता के मायके वालों को भी गाली-गलौज करता है। वह उन्हें जान से मारने की धमकी भी देता है。

परिवारिक विवाद पीड़िता के मुताबिक, इस पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए कई बार सामाजिक स्तर पर कोशिशें की गईं। रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई थी। उन्होंने पीड़िता को इस भरोसे के साथ वापस भेजा था कि अब कोई झगड़ा नहीं होगा, लेकिन कुछ ही दिनों बाद पति ने फिर से...