अमरोहा, अप्रैल 18 -- गजरौला। पति ने महिला को डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव नगलिया मेव निवासी रीनू देवी का अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि पति राजीव व अन्य परिजनों ने मिलकर रीनू को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल रीनू को सीएचसी ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में पीड़िता की तहरीर पर उसके पति राजीव, ससुर अमर सिंह व सास सुनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही। यह भी पढ़ें- पति ने महिला को डंडों से पीटा, रिपोर्ट दर्ज यह भी पढ़ें- विवाद में पड़ोसियों ने महिला समेत सदस्यों की पिटाई यह भी पढ़ें- भूसा रखने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की...