अमरोहा, अप्रैल 18 -- पति ने महिला को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के नगलिया मेव गांव निवासी रीनू देवी का अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि उसके पति राजीव व परिवार वालों ने मिलकर रीनू को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल रीनू को सीएचसी ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने इस मामले में रीनू के पति राजीव, ससुर अमर सिंह व सास सुनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। यह भी पढ़ें- महिला को जेठ ने डंडों से पीटा, रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...