सरगुजा, अगस्त 19 -- छत्तीसगढ़ के सरगुजा से पति द्वारा अपनी पत्नी और उसके आशिक का बेरहमी से कत्ल करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पति ने अपनी पत्नी को आशिक संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद उसने आपा खो दिया। दोनों के बीच लंबे समय से चल रहे अवैध संबंध की भनक पति को पहले से थी, जब उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा तो उसका गुस्सा फूट पड़ा और दोनों का फावड़े से मर्डर करके फरार हो गया।बीवी और आशिक ने मिलकर पी थी शराब घटना सरगुजा के बिसरपानी गांव की है। यहां के दारापारा का रहने वाला बाबूलाल मझवार मंगलवार शाम अपने खेत की ओर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी नईहारो मझवार गांव के सोमारू मझवार के घर चली गई थी। उसी समय गांव का बेंजे बड़ा भी उसके घर पहुंच गया। दोनों ने मिलकर जमकर शराब पी। इस बीच बाबूलाल ने अपनी पत्नी को खोजना शुरू कर ...