हाजीपुर, जुलाई 31 -- वैशाली। सं.सू. पारिवारिक कलह के बाद पत्नी द्वारा पति को फोन किए जाने पर फोन रीसिव नहीं किए जाने पर पत्नी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। यहां थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती गांव में एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वैशाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती गांव निवासी नीलू देवी उम्र 30 वर्ष जो फकीरा साह की बहू व राजेश साह की पत्नी थी। उसने शुक्रवार की दोपहर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

महिला के परिवार की स्थिति थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मृतका तीन बच्चे की मां थी। मृतका के पति और ससुर दोनों दूसरे प्रदेश में रहकर काम करते हैं। गांव में सिर्फ मृतका की सास रहती थीं। सास एवं बहू के बीच झगड़ा होने के बाद बहू ने अपने पति को फोन लगाई। उन्होंने फोन नहीं उठाया तो उसने फंदे से...