गोंडा, जनवरी 23 -- खरगूपुर,संवाददाता। क्षेत्र के भोलाजोत गांव के भयकपुरवा में खेत बेंचने से मना करने पर पति की आंखों में खून उतर आया। वह बाल पकड़कर पत्नी को किचेन से बाहर खींच लाया और बगल रखे फावड़े से कई प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने सुबूत इकट्ठा किए और मौके से कई नमूने भी भरे हैं। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भोलाजोत के भयक पुरवा में शुक्रवार सुबह हुई। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह सात बजे रीता देवी(30) पत्नी बाबूलाल यादव अपने घर में भोजन बना रही थी। इसी बीच उसका पति बाबूलाल बाहर से आया और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.