गुरुग्राम, मई 25 -- गुरुग्राम के मानेसर में किराये के मकान के अंदर बाथरूम में लापता महिला की लाश मिलने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोप है कि पति ने अपनी लिव-इन पार्टनर के रूम पर पत्नी की हत्या की थी और फिर दोनों मौके से फरार हो गए थे। मृतका मधु 21 मई को लापता हो गई थी। मधु के पिता अशोक ने पुलिस को बताया कि 21 मई को दामाद अंकित और उसके परिजनों ने उनके घर आकर झूठी कहानी बताई कि मधु सारे गहने लेकर फरार हो गई है। जब वे पुलिस में रिपोर्ट लिखवाने गए तो अंकित 22 मई को अचानक से लापता हो गया। अब डेडबॉडी मिलने के बाद पता चला है कि मधु की बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि मृतक मधु घर से भागकर नहीं गई थी, बल्कि उसका पति अंकित उसे स्कूटी पर बैठाकर ले गया था। हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के बजाय आरोपी ने उसे बाथरूम में ...