निज संवाददाता, मार्च 17 -- बिहार के किशनगंज जिले में एक महिला की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात ठाकुरगंज के गलगलिया थाना क्षेत्र स्थित लंगराडुबा गांव की है। मृतका की पहचान जोहरा खातून के रूप में हुई है। उसका पति आलम हत्या के बाद फरार बताया जा रहा है। आलम और जोहरा की शादी 20 साल पहले हुई थी। बीते कुछ महीनों से उनके बीच विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वारदात सोमवार देर रात करीब एक बजे की है। आलम ने पहले अपनी बीवी का सिर फोड़ा, फिर धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। दंपति के चार बच्चे हैं। सबसे बड़े बेटे की उम्र 17 साल है, जबकि सबसे छोटा एक माह का बताया जा रहा है।पहले भी हो चुका है झगड़ा, थाने में गया था मामला जानकारी के अनुसार, मियां-बीवी के बीच पिछले कुछ महीनों से आपसी अविश्वास को लेकर विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.