पति ने पत्नी से जताया जान का खतरा, मुकदमा दर्ज
नोएडा, सितम्बर 30 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सफीपुर गांव निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी उसके प्रेमी और परिजनों से जान को खतरा बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पति का आरोप है कि पत्नी झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी दे रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी का व्यवहार उसके और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति ठीक नहीं रहा। वह आए दिन विवाद करती थी और फोन पर एक अन्य युवक से बातचीत करती थी। इसको लेकर विरोध करने पर उसे झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।आरोप है कि पत्नी ने अपनी ईमेल आईडी से स्नैपचैट के मैसेज और तस्वीरें द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.