पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट; MP में खौफनाक डबल मर्डर कांड
रीवा, सितम्बर 4 -- मध्य प्रदेश से रीवा दोहरे हत्याकांड की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और 16 साल की बेटी की घर में रखे मुसर से निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की, और उसके बाद अपने चचेरे भाई को फोन कर वारदात की जानकारी दी। डबल मर्डर की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि कुछ समय से उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी। घटना के बाद आरोपी मौके से भागा नहीं, बल्कि घर पर ही मौजूद था। घटना की जानकारी लगते ही बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस अधीक्षक गुरुकरन सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, और इस हत्याकांड के पीछे की असली वजह जानने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.