आगरा, अप्रैल 9 -- उत्तर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसका हाथ कट गया। जानकारी होने पाए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। आनन फानन में महिला को ट्रामा सेंटर लाया गया। जहाँ से उसे आगरा रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अंजिश कुमार सिंह का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते पति पत्नी में विवाद हो गया था। जिसके चलते पति ने हमला करके पत्नी का हाथ काट दिया है। तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। घायल महिला को गंभीर हालत में सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...