पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार
गोड्डा, मई 26 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा भोडाय गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी पर तेजाब फेंककर उसे गंभीर रूप से झुलसा दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रदीप वर्मा का किसी अन्य महिला के साथ कथित रूप से संबंध था, जिसे लेकर पति पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से लगातार विवाद हो रहा था। बताया जाता है कि यह विवाद आए दिन बढ़ता जा रहा था और परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ था। इसी क्रम में सोमवार को दोनों के बीच फिर से तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गुस्से में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.