ललितपुर, मई 15 -- पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, झांसी रेफर महिला के सिर और शरीर के विभिन्न अंगों पर हो गए गहरे घाव शहर के मुहल्ला चौका बाग में घरेलू विवाद के चलते हुई घटना ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत शहर के मोहल्ला चौकाबाग निवासी एक दम्पत्ति के बीच विवाद के दौरान आक्रोशित पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीखने की आवाज सुन पड़ोसियों ने लहूलुहान महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसको झांसी रेफर किया गया।

घरेलू विवाद और हमला शुक्रवार को शहर के मोहल्ला चौका बाग निवासी रुद्र प्रताप सिंह का विवाद अपनी पत्नी बबली राजा से हो गया। कहासुनी बढ़ी और गाली गलौज, मारपीट होने लगी। इस बीच पति ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया, जिससे पत्नी गंभीर रूप से लहूलुहान हो गयी। चीखने ...