पति ने पत्नी पर घर से जेवरात लेकर फरार होने का लगाया आरोप
रांची, जून 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा डैम साइड की रहने वाली एक विवाहिता ने घर में रखे नगदी समेत 8.50 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गयी। इस वारदात को विवाहिता ने तब अंजाम दिया, जब उसके पति गहरी नींद में सोये हुए थे। इस संबंध में धुर्वा डैम साइड के रहने वाले राज कमल ने विधानसभा थाना में पत्नी रौशनी कुमारी और उसके प्रेमी अर्जुन सोनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। राज कमल ने पुलिस को बताया कि 23 जून की रात वह घर पर ही थे। रात करीब दो बजे जब वह सोकर उठे तो देखा कि उनकी पत्नी गायब है। कमरे में रखे सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमीरा में खुला हुआ था और उसमें रखे 50 हजार नगदी के अलावा आठ लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवरात गायब थे। राज कमल ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी का अर्जुन सोनी नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। यह तथ्य छुपा कर उनसे शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.