पति ने पत्नी पर किया चाकू से वार, गंभीर
मुरादाबाद, जून 25 -- कोतवाली क्षेत्र के नाहर वाला निवासी महिला बुधवार की रात अपने जीजा के घर छत पर सोई हुई थी। इसी दौरान उसके पति ने चाकू से उसके गले पर वार कर दिया। महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रतुपुरा के निकटवर्ती गांव नाहर वाला निवासी अमृता की शादी 15 साल पहले उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा पांडे निवासी राजकुमार उर्फ नन्हे के साथ हुई थी। इनके तीन बच्चे हैं। कुछ दिन पहले अमृता एवं उसके पति में झगड़ा हो गया था। लगभग एक सप्ताह पहले वह बांसखेड़ा खुर्द थाना काशीपुर निवासी अपने जीजा राकेश के यहां पहुंची। बीती बुधवार की रात गर्मी अधिक होने की वजह से वह छत पर सोई हुई थी। देर रात लगभग 12:00 बजे उसका पति राजकुमार मकान की छत पर आया और अमृता के गले पर चाकू से हमला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.