पति ने पत्नी को बेहरमी से पीटा,घायल
हापुड़, अप्रैल 25 -- थाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीन निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ बेहरमी से मारपीट कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने मकान स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी हैं। बता दे कि थाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीन निवासी धर्मेन्द्र ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके मकान में खेती बाड़ी का कार्य करने के लिए एक परिवार रहता हैं। कुछ दिन पूर्व कुंदन माझी की अपनी पत्नी संजू देवी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी पति ने पत्नी के साथ गाली गलौच कर जमकर मारपीट की। मारपीट में पीड़ित पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। पीड़िता के भाई ने घायल महिला को आनन फानन में एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा हैं। थाना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.