बाराबंकी, अप्रैल 27 -- सुबेहा। थाना व कस्बा सुबेहा के मोहल्ला पूरे मल्लाहन मजरे थलवारा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बेल्ट से पीट कर लहूलुहान कर दिया। लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूरे मल्लाहन मजरे थलवारा गांव निवासी छोटू पुत्र फूलचंद शराब पीने का आदी है। शराब के नशे मे वह आए दिन अपनी पत्नी सीमा की पिटाई किया करता है। रविवार को वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा। किसी बात पर उसकी पत्नी सीमा से कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध पति ने बेल्ट से पत्नी की पिटाई कर दी। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। सीमा की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव किया। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घायल पत्नी का इलाज जारी है।

हिंदी हिन्...