पति ने पत्नी को पीट कर किया घायल
गढ़वा, मई 17 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के मेढ़ना कला गांव निवासी शंभू चौधरी ने अपनी पत्नी रिंकी देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में रिंकी के परिजनों ने बताया कि शंभू बार-बार उसके साथ मारपीट करता रहता है। इस बात को लेकर गांव में पंचायत भी बैठाया गया था लेकिन पंचायत में समझा बुझा करने के बाद भी शनिवार को शराब पीकर मारपीट कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उक्त संबंध में रिंकी के द्वारा महिला थाने में अपने पति सहित अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। यह भी पढ़ें- नशेड़ी पति से परेशान पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.