फतेहपुर, मार्च 7 -- बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव में पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। गांव निवासी सर्वेशी ने बताया कि उसकी शादी करीब 11 वर्ष पहले रामकिशुन लोधी के साथ हुई थी। पति आए दिन गाली-गलौज कर मारपीट करता रहता है। पांच मार्च की सुबह उसका पति घर आया और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लात-घूंसों से मारपीट की। डंडे से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.